सट्टे की खाईबाड़ी करते पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

सट्टे की खाईबाड़ी करते पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेशकरने की तैयारी कर रही है। बुधवार देर सायं एसआई धीरेंद्र परिहार पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे कि मुखबिर ने सूचना दी कि कटोराताल में साइकिल पंक्चर शॉप के पास एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। टीम ने मौके पर छापा मारा तो सूचना सही निकली। पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते युवक को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसके कब्जे से 1950 रुपए बरामद किए हैं। पूछताछ में सटोरिये ने अपना नाम मोहम्मद शाकिर पुत्र इकबाल निवासी मौहल्ला अल्लीखां बताया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement