ठगी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज

ठगी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज

 

काशीपुर। फ्रेंचाइजी देने के नाम पर पौने पांच लाख रुपये ठग लेने के आरोप में अज्ञात पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा निवासी माज शरीक पुत्र मजहरूल इस्लाम ने प्रभारी निरीक्षक साईबर क्राइम रूद्रपुर में तहरीर देकर बताया कि उसके द्वारा करीब छह माह पूर्व हल्दीराम की फ्रेंचाईजी हेतु आॅनलाइन आवेदन किया गया था। 29 नवम्बर 2021 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर काॅल कर हल्दीराम की फ्रेंचाईजी का हेड आॅफिसर बताते हुए मेरे नाम से फ्रेंचाईजी स्वीकृत होने और फ्रेंचाईजी लेने हेतु रजिस्ट्रेशन के नाम पर मुझसे आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य जानकारी लेते हुए फ्रेंचाईजी लेने हेतु एडवांस रकम जमा कराने को कहा गया। उक्त व्यक्ति द्वारा एसबीआई का एक एकाउंट मय आईएफएससी कोड उपलब्ध कराया गया और रकम उक्त खाते में जमा करने पर ही फ्रेंचाईजी मेरे नाम से पंजीकृत होने की बात कही गई। यकीन कर मेरे द्वारा उक्त खाते में पौने पांच लाख रूपये नेफ्ट के माध्यम से जमा करा दी गई। बाद में और रकम की डिमांड करने पर धोखाधड़ी का अहसास हुआ। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement