जसपुर पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट,प्राचीन शिव मंदिर को पुरातत्व विभाग के अंतर्गत लाते हुए इसके सौंदर्यीकरण वह जीर्णोद्धार करने के लिए पत्र लिखा है।

जसपुर। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने जसपुर विधानसभा के अंतर्गत तीरथ नगर के प्राचीन शिव मंदिर को पुरातत्व विभाग के अंतर्गत लाते हुए इसके सौंदर्यीकरण वह जीर्णोद्धार करने के लिए पत्र लिखा है।

केंद्रीय मंत्री श्री अजय भट्ट ने निदेशक संस्कृति विभाग उत्तराखंड को पत्र लिखकर कहा है कि वह 4 जनवरी को स्वयं जसपुर विधानसभा के दौरे के दौरान तीरथ नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन करने गए। साथ ही उन्होंने मंदिर का निरीक्षण भी किया, जिससे उसकी वास्तविक स्थिति का पता चला। इस मंदिर की स्थापना मेस्टन नामक व्यक्ति ने सन 1914 में की थी तब से लेकर आज तक यह मंदिर वैसा ही है। प्राचीन शिव मंदिर की महिमा पौराणिक है तथा व तुमडिया डैम और भोगपुर के किनारे स्थित है। श्री भट्ट ने निदेशक संस्कृति विभाग बीना भट्ट से दूरभाष पर वार्ता भी की साथ ही पत्र भी लिखा कि इस पौराणिक शिव मंदिर को पुरातत्व विभाग के अंतर्गत लाते हुए इसका जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की बेहद आवश्यकता है। जिससे कि दूरदराज के पर्यटक व श्रद्धालु यहां अधिक से अधिक संख्या में दर्शन करने आ सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement