स्कूटी सवार युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर किया गंभीर घायल

स्कूटी सवार युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर किया गंभीर घायल

काशीपुर। स्कूटी सवार युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा, कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा निजी चिकित्सालय ले जाने पर हालत गंभीर बताकर डाक्टर ने घायल को हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया। अजय सिंह पुत्र नारायण दास निवासी ढकिया नंबर-एक कुंडेश्वरी की यहां आवास विकास में दुकान है। बीती रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद करके पिता नारायण दास के साथ स्कूटी से घर जा रहा था। जैसे ही वह कुंडेश्वरी से जा रहे मार्ग स्थित ग्राम नूरपुर पहुंचा तभी अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। वह स्कूटी लेकर सडक पर गिर गया। गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement