देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भ्रष्टाचार को लेकर काफी सख्त नजर आ रहे हैं। पटवारी भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एई व जेई की परीक्षा की जांच के आदेश दे दिये हैं। पूरे मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इस मामले में मेरे पास शिकायत आई थी, जिसके बाद मैनें एई व जेई की परीक्षा की जांच के आदेश दिये हैं।
सीएम धामी के अनुसार आगामी कैबिनेट में हमारी सरकार सख्त नकल विरोधी कानून लाने जा रही हैं। सीएम के अनुसार हमारी कोशिश हैं कि एक बार पूरी सफाई हो जाए, जिसके बाद तमाम नकल करने वालों और नकल कराने वालों को सबक मिल जाए।
भ्रष्टाचार पर सख्त CM पुष्कर सिंह धामी, पटवारी भर्ती परीक्षा के बाद AE व JE की परीक्षा की जांच के आदेश





