मारपीट कर दहेज की मांग करने का आरोप में पुलिस ने पति समेत आधा दर्जन ससुरालियों पर किया केस दर्ज

काशीपुर। गालीगलौच व मारपीट कर दहेज की मांग करने के आरोप में पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत आधा दर्जन ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। मौहल्ला अल्लीखां निवासी फरहानाज पुत्री अमीर अहमद ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि बीती 9 मई को उसका निकाह हिफाजत खान उर्फ विक्की पुत्र नजाकत खां निवासी विजयनगर नई बस्ती, काशीपुर के साथ हुआ था, जिसमें हैसियत के मुताबिक सामान देने के साथ ही पिता ने सफेद रंग की वैगनार कार भी दी थी। आरोप है कि ससुरालीगण काले रंग की कार न मिलने से नाराज रहने लगे। इस बात को लेकर पति हिफाजत खान, ननद निखत पत्नी फिरोज, नुसरत पत्नी तंजीम तथा ननदोई तंजीम पुत्र नामालूम निवासीगण ग्राम पठानों वाली मिलक थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद, जेठ रिसालत व फसात निवासीगण विजयनगर नई बस्ती, काशीपुर गालीगलौच व मारपीट कर उसे परेशान करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि पंचायत में सुलह के बावजूद 7 अगस्त को रात करीब आठ बजे उक्त लोग गालीगलौच करते हुए जान से मारने के इरादे से उसे पीटने लगे। मारपीट में उसे काफी चोट आईं। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement