स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में 55+ DGP उत्तराखण्ड अशोक कुमार बने स्टेट चैम्पियन, जीता मैच

देहरादून। बीती 17 फरवरी से हल्द्वानी में शुरू उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि भारत ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव एवं उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में 55+ DGP उत्तराखण्ड अशोक कुमार बने स्टेट चैम्पियन, जीता मैच
पहले दिन ही उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार और सचिव नरेंद्र भूटियानी की जोड़ी ने 55 प्लस आयुवर्ग युगल के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
डीजीपी अशोक कुमार IPS सेमीफाइनल एवं फाइनल जीतकर चैंपियन बने
उत्तराखंड राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में दिनांक 17 से 19 फ़रवरी तक हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड राज्य बैडमिंटन मास्टर्स चैंपियनशिप में डी0 जी0 पी0 उत्तराखंड अशोक कुमार व नरेंद्र भूट्यानी की जोड़ी ने 55 प्लस पुरुष युगल का ख़िताब जीत लिया। फाइनल में उनकी जोड़ी ने नैनीताल के कमल तिवारी व दिनेश बहुगुणा की जोड़ी को काँटे की टक्कर में तीन सैटों में 21-27, 11-21 व 21-13 से हराया।
सेमी फाइनल में डीजीपी अशोक कुमार की जोड़ी ने नैनीताल की जोड़ी अरविंद पांडेय व बी0सी0 जोशी को हराया था। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव बी0एस0 मनकोटी, नैनीताल अध्यक्ष रितेश बिष्ट सहित अन्य मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement