सीएम धामी ने किच्छा विधायक बेहड़ के स्वास्थ्य का जाना हाल, दिल्ली पहुंचकर पूछी कुशलक्षेम

देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली पहुंचकर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के स्वास्थ्य का हाल जाना व दिल्ली पहुंचकर उनकी कुशलक्षेत्र पूछी। बता दें किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ स्वास्थ्य लाभ के चलते दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ है। जिसके चलते वह साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर विधायक तिलक राज बेहड़ का हाल जाना व उनकी बहू अनिशा बेहड़ से मिलकर हर संभव सहायता की बात कही। वहीं विधायक तिलक राज बेहड़ ने मेडिकल प्रोटोकॉल के चलते समय न दे पाने पर खेद भी व्यक्त किया। सीएम धामी ने विधायक तिलक राज बेहड़ के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना भी की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement