बाजपुर में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालते हुए केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी प्रदर्शन कर किया हंगामा 

बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालते हुए राम भवन धर्मशाला में संपन्न हुआ। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा केंद्र सरकार की विफलताओं और स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य एवं यात्रा संयोजक श्री अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर यशपाल आर्य ने समाज में प्रेम, भाईचारा और सहिष्णुता का महत्व बताते हुए कहा कि भारत मे लोग हमेशा एकता और भाईचारे से रहते आये हैं। विभाजनकारी शक्तियों को हराना कांग्रेस का लक्ष्य है। भाजपा की राजनीति समाज मे नफरत फैलाने का कार्य करती है। राहुल गांधी का अनुकरण करते हुए कांग्रेसी भी भाजपा के बनाये नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का काम करेंगे।आर्य ने कहा सरकार पेपर लीक के मामलों में बुरी तरह असफल हो गयी है। बेरोजगार युवाओं को अन्याय के खिलाफ बोलने पर प्रताड़ित किया जा रहा है। महंगाई और बेरोजगारी ने देश के लोगों की कमर तोड़ दी है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से जो सकारात्मक माहौल पूरे देश में निर्मित हुआ है उसको घर घर तक दस्तक देकर पहुंचाने का कार्य करना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement