पुलिस को सफलता : 4590 अवैध नशे के कैप्सूल व गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक युवक को 4590 अवैध कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी क्राईम चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि युवक जगजीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी ग्राम बिंदुखेड़ा रुद्रपुर को नशे के खिलाफ अभियान के तहत 4590 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और नशे की गोलियां बरामद कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक जगजीत के विरुद्ध धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस कार्यवाही के लिए उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement