नरेश हत्याकांड में पुलिस ने शेष दो आरोपियों को भी किया गिरफ्तार

नरेश हत्याकांड में पुलिस ने शेष दो आरोपियों को भी किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। नरेश हत्याकांड में पुलिस ने शेष दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि खड़कपुर देवीपुरा निवासी नरेश की रंग वाली होली के दिन डीजे पर डांस के दौरान पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता चंद्रपाल की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इनमें से एक आरोपी महेन्द्र को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खून से सना डंडा बरामद किया था। वहीं, फरार चल रहे चार आरोपियों में से खड़कपुर देवीपुरा के ही कंचन और विक्की को भी अगले दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी बालकिशन व विशाल फरार चल रहे थे, जिन्हें रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement