ब्राह्मण समाज समिति ने अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा को आगामी तीन वर्षों के लिए समिति के संरक्षक का दायित्व सौंपा

ब्राह्मण समाज समिति ने अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा को आगामी तीन वर्षों के लिए समिति के संरक्षक का दायित्व सौंपा

 

 

काशीपुर। ब्राह्मण सभा समिति की एक बैठक भगवान परशुराम रोड चामुंडा विहार स्थित समिति के सभागार में संपन्न हुई, जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा को आगामी तीन वर्षों के लिए समिति के संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। अध्यक्ष/सचिव ने दायित्व पत्र सौंपते हुए कहा कि समिति संरक्षक पद पर सुशोभित करते हुए क्षेत्र के ब्राह्मणों की समर्पित भावनाओं से सेवा करने का अवसर प्रदान करती है। अपेक्षा जताई कि श्री मिश्रा ब्राह्मण सभा समिति की उन्नति के लिए सदैव तत्पर व निष्ठावान रहेंगे। संरक्षक नियुक्त होने पर समिति से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने श्री मिश्रा को बधाई दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement