लगभग 2 किलोग्राम गांजा के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

लगभग 2 किलोग्राम गांजा के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर। करीब 2 किलोग्राम गांजा व बाइक के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। कुण्डा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मौहम्मद शाहरूख पुत्र मौहम्मद शाकिर निवासी खालिक कालौनी लक्ष्मीपुर पट्टी को 2.04 किलो ग्राम गांजा व बाइक के साथ पुराना ढेला पुल से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। टीम में थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल, उपनिरीक्षक मनोहर चन्द, कांस्टेबल नरेश चौहान व कैलाश काला शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement