25.23 ग्राम स्मैक के साथ 2 नशा तस्कर पुलभट्टा पुलिस की गिरफ्त में, अंतराष्ट्रीय कीमत 2.5 लाख

वसुन्धरा दीप डेस्क, पुलभट्टा। जिला पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलभट्टा पुलिस ने 25.23 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
बता दें जिले के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे उक्त आदेश के अनुपालन में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष पुलभट्टा व उनकी टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में दौरान चेकिंग दिनांक 05/04/2023 को थाना गेट पुलभट्टा पर मो0सा0 पल्सर रंग काला पर सवार 1- मनोज सिंह अरमोली पुत्र स्व नारायण सिंह निवासी बिन्दुखता गांधीनगर प्रथम थाना लाल कुआ जिला नैनीताल के कब्जे से 15.12 ग्राम स्मैक व 2. कमल सिह कोरंगा पुत्र विशन सिंह कोरंगा निवासी ग्राम लीथी सामा थाना कपकोट जिला बागेश्वर हाल निवासी गांधीनगर द्वतीय थाना लालकुआ जिला नैनीताल के कब्जे से 10.11 ग्राम स्मैक दोनो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 25.23 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में पकडे गये व्यक्तियो ने बताया की यह स्मैक पूछताछ मे दोनो अभि0गणो द्वारा स्मैक पीने का आदि होने व बहेडी रेलवे स्टेशन से कल्लू नामक व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाने की बात बतायी। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बरामदा स्मैक की कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये आंकी गयी है। नशे के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement