संगीतकार नान्टू राय का ह्रदयगति रुकने से हुआ निधन, नगर में शोक की लहर

दिनेशपुर। नगर व क्षेत्र के पुराने मनहारी के थोक विक्रेता एवं संगीतकार नान्टू राय का ह्रदयघात से निधन हो गया । जिस पर नगर व क्षेत्र के तमाम लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया ।

संगीतकार नान्टू राय का ह्रदयगति रुकने से हुआ निधन, नगर में शोक की लहर
बुधवार मध्यरात्रि नगर के वार्ड चार निवासी प्रमुख मनहारी के थोक विक्रेता नान्टू राय के सीने में दर्द उठा। और उनका निधन हो गया । उनके निधन की खबर सुनकर क्षेत्र के तमाम लोग उनके निवास पर पहुंचे । गुरुवार को नगर स्तिथ शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया । इस दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय , नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार , वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रकांत मंडल , हिमांशु सरकार , काबल सिंह , विशंभर लाल मिगलानी , राजेश नारंग , भोला शर्मा , प्रोजीत मंडल सहित तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement