भाजपा स्थापना दिवस पर विधायक शिव ने किया अभियान का शुभारंभ, बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता के आवास पर लगेगी नेम प्लेट

विधायक शिव अरोरा ने भाजपा के स्थापना दिवस पर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के नेम प्लेट लगाने के अभियान का शुभारंभ किया,बोले कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि

रुद्रपुर।विधायक शिव अरोरा ने पार्टी स्थापना दिवस के उपलक्ष पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में जिला अध्यक्ष श्री कमल जिंदल के साथ बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के आवास पर नेम प्लेट लगाने के अभियान का शुभारंभ कर बिगवाड़ा में मंडल मंत्री अमनदीप सिंह विर्क एवं मंडल उपाध्यक्षा श्महेंद्री शर्मा के आवास पर नेम प्लेट लगाया।

विधायक शिव अरोरा बोले कार्यकर्ताओं के सम्मान का यह अभियान बूथ स्तर तक लेजाकर कार्यकर्ताओं के आवास पर नेम प्लेट लगाया जाएगा। विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और उनका सम्मान सर्वोपरि है जिसके निमित इस अभियान की शुरूआत की ओर सभी कार्यकर्ताओं की पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, सुशील यादव, ओबीसी जिला अध्यक्ष श्रीकांत, अजित साह, नीलकांत व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement