काम करने जाने को कहकर घर से निकला युवक हुआ लापता

काम करने जाने को कहकर घर से निकला युवक हुआ लापता

 

 

काशीपुर। काम करने जाने को कहकर घर से निकला युवक लापता हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वार्ड-11 अंतर्गत खालिक कालौनी निवासी 25 वर्षीय शाहनवाज बीती 3 अप्रैल की दोपहर काम करने पहाड़ जाने को कहकर घर से निकला था लेकिन लौटकर नहीं आया। काफी तलाश करने पर भी उसका पता न लगने पर पिता मुस्तफा ने पुलिस में गुमशुदगी बाबत तहरीर देकर खोजबीन की गुहार लगाई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement