कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक; कल अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में हुए थे शामिल

खबरे शेयर करे -

वसुंधरा दीप डेस्क, देहरादून। प्रदेश से दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें की उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का बुधवार को आज निधन हो गया। बता दें कैबिनेट मंत्री की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चंदन राम दास को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जिनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर शाम कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास बागेश्वर पहुंचे थे। जिनकी अचानक तबियत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर अन्नन फानन में उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा कार्यक्रम छोड़ अस्पताल पहुंचे और डीएम, एसपी सहित सभी अधिकारी अस्पताल पहुंचे।


खबरे शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *