पुलिस ने बारात में फायरिंग करने के आरोप एक युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बारात में फायरिंग करने के आरोप एक युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने बारात में हर्ष फायरिंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक 315 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद कर शस्त्र अधिनियम के तहत उसका चालान किया है।आज दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गढ़ीनेगी में बारातघर के पास एक युवक तमंचे से हर्ष पफायरिंग कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को 315 बोर के तमंचे व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बंगला गांव थाना नागफनी जिला मुरादाबाद निवासी मोहित सैनी पुत्र दीना सैनी बताया गया है। पुलिस ने धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत उसका चालान किया है। पुलिस टीम में कुंडा थाना प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल, उपनिरीक्षक होशियार सिंह व मनोहर चन्द तथा कां. नरेश चौहान व योगेश चौधरी थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement