काशीपुर कांग्रेसमें महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में कोतवाली में सौंपी तहरीर

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने कर्नाटक प्रदेश में चिन्तापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी मनीकांत राठौर के खिलाफ कोतवाली काशीपुर में मुकदमा दर्ज कराने के लिये उपनिरीक्षक दीपक जोशी को आज एक तहरीर सौंपी।
इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में कोतवाली में पहुँचे कांग्रेसियों का आरोप है कि राठौर की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, उनकी पत्नी और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष संदीप सहगल,अरुण चौहान,रोशनी बेगम, इंदु मान, सारिम सैफी, सुभाष पाल, विमल गुड़िया, सरित चतुर्वेदी, राजू छीना, हनीफ गुड्डू, माजिद अली, जफर मुन्ना, आबिद एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement