रावत ने पूजा अर्चना के बाद शुरू किया मतदान केंद्रों का दौरा

लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने सोमवार की सुबह पूजा अर्चना के बाद मतदान केंद्रों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। रावत ने पहले तल्ली हल्द्वानी स्थित अपने कैंप ऑफिस में पूजा अर्चना की तथा उसके बाद तल्ली हल्द्वानी स्थित नागेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। उसके बाद मतदान केंद्रों का जायजा लेने निकल पड़े। सबसे पहले उन्होंने तल्ली हल्द्वानी गौजाजाली उत्तर शिशु भारती इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथों का जायजा लिया। यहां वह मतदाताओं से मिले।

रावत ने पूजा अर्चना के बाद शुरू किया मतदान केंद्रों का दौरा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement