भाजपा महा जनसंपर्क अभियान के तहत किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलकार सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क करके पत्रक बांटे गए

भाजपा महा जनसंपर्क अभियान के तहत किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलकार सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क करके पत्रक बांटे गए

 

 

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान के तहत किसान मोर्चा जिला काशीपुर के जिला अध्यक्ष बलकार सिंह के नेतृत्व में मंडल सुल्तानपुर पट्टी मंडल बाजपुर और मंडल गदरपुर केलाखेड़ा में जनसंपर्क कर पत्रक बांटे गये। साथ ही उपस्थित जनों से मिस कॉल कराकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया।इस दौरान किसान मोर्चा जिला काशीपुर के जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने आम जनमानस को भाजपा सरकार व संगठन की जनहितकारी नीतियों से अवगत कराते हुए बताया कि किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” मंत्र के साथ लगातार आगे बढ़कर जनहित के कार्य करते हुए देश को उन्नति के शिखर पर ले जा रही है। बलकार सिंह ने भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से भी कृषकगणों को अवगत कराया और आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा का साथ देने का आहवान किया। इस अवसर पर पट्टी के मंडल अध्यक्ष जिला मंत्री रघुवीर जी, बाजपुर मंडल के अध्यक्ष निर्मल जी, उनके महामंत्री लकी जी तथा अन्य पदाधिकारियों में गदरपुर से जसवीर जी और उनकी पूरी टीम, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया, केलाखेड़ा मंडल के बलदेव जी और किसान मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी सूरी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement