शहर के उद्योगपति व्यापारियों के लिए बुधवार को शहर में INDUS-TECH MACHINE TOOLS & AUTOMATION EXPO 2023 का विधिवत शुभारम्भ किया गया

प्रदर्शनी 5 जुलाई से 7 जुलाई तक ARK HOTEL में स्थित कन्वेंशन हॉल में आयोजित की जा रही है

रुद्रपुर  यह प्रदर्शनी INDUS-TECH EXPO के संस्करणों में से उत्तराखंड में होने वाली सबसे बड़ी प्रदर्शनी है , गौरे तलब है के अब तक रुद्रपुर में INDUS-TECH EXPO के कई संस्करण सफलता पूर्वक आयोजित किये जा चुके है I इस प्रदर्शनी में 150 से अधिक स्टाल लगाई गयी है उत्तराखंड के अलावा भारत के कई राज्यों से आए exhibitors भी इसमें हिस्सा लिया है.

शहर के उद्योगपति व्यापारियों के लिए बुधवार को शहर में INDUS-TECH MACHINE TOOLS & AUTOMATION EXPO 2023 का विधिवत शुभारम्भ किया गया

प्रदर्शनी एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े तमाम लोगो को धातुनिर्मान से सम्बंधित अपना ज्ञान साझा करने और कारोबारी लेन-देन के लिए एक कॉमन प्लेटफोर्म उपलब्ध करने में कामयाब हुई है I औदोगिक प्रदर्शनी के माध्यम से रुद्रपुर और निकट क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाइयों को अपनी फैक्ट्री सुचारु रूप से चलाने में उपयोगी सभी उपकरण व सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेगी उद्योगपति विभिन्न उपकरण निर्माता व सप्लायर से सीधे मुलाकात कर सकते हैं वह उपकरण की संपूर्ण जानकारी व तकनीकी ज्ञान उपकरण के विशेषज्ञों के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। INDUS-TECH EXPO बिज़नस 2 बिज़नस प्रदर्शनी है जिसमे उद्योगों से जुड़े हुए उत्पाद और सेवाए विशेषज्ञों के द्वारा प्रदर्शित की जाती है I इस प्रदर्शनी में धातुनिर्माण से जुडी तकनीक जैसे हाई स्पीड लेज़र कटिंग मशीन, शीट मेटल वर्किंग, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडिंग मशीन, जोइनिंग प्रोसेस, मेटलर्जी के साथ साथ उद्योगों के लिए रोजमर्रा की मशीन जैसे कंप्रेसर, जनरेटर, ट्रांसफार्मर, कण्ट्रोल पैनल, तार, led लाइट इत्यादि का प्रदर्शन मशीन उपकरण बनाने वाली कंपनियों के द्वारा किया गया है , जिस से इनका उपयोग करने वाली इंडस्ट्री को सोच समझ कर फैसला लेने में मदद मिल सके I प्रदर्शनी में विभिन्न उद्योगों के अनेको उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध है | रुद्रपुर उत्तराखंड का एक बहुत बड़ा उद्योगिक हब रहा है जिसमे अनेको छोटे बड़े उद्योग उपस्थित है

शहर के उद्योगपति व्यापारियों के लिए बुधवार को शहर में INDUS-TECH MACHINE TOOLS & AUTOMATION EXPO 2023 का विधिवत शुभारम्भ किया गया

जिनके द्वारा अनेको उत्पाद निर्मित होते है परन्तु यहाँ बनने वाली मशीनों व् उपकरणों की जानकारी सभी को नहीं होती जिस कारण शहर की अधिकतर इंडस्ट्रीज दुसरे शहर से इन्हें मंगाते है इस एक्सपो के माद्यम उद्यमी को मशीने व् उपकरण उन्हें शहर से ही आसानी से उपलब्ध हो सकते है जिससे उनका ट्रांसपोर्ट व्यय भी कम हो जाता है | उद्योगिक प्रदर्शनी द्वारा उद्योगिक इकाइयों को पर्याप्त मात्रा एवं गुणवत्ता के उत्पात देखने व खरीदने को मिलते है |इस प्रकार की प्रदर्शनी से रुद्रपुर के उद्योगों को गति मिलेगी और नए अवसरों का लाभ भी मिलता है |

शहर के उद्योगपति व्यापारियों के लिए बुधवार को शहर में INDUS-TECH MACHINE TOOLS & AUTOMATION EXPO 2023 का विधिवत शुभारम्भ किया गया

उद्योग जगत में हो रहे नए बदलाव की जानकारी उद्योग प्रदर्शनी द्वारा प्राप्त होगी तथा देश विदेश में आई नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त होती है, प्रदर्शनी में उपकरणों के सभी प्रतिस्पर्धी उपलब्ध होने से उत्पादों की तुलनात्मक जानकारी की जा सकती है I कार्यक्रम का आयोजन गत वर्षो की भांति द्रोणाचार्य इवेंट्स द्वारा किया गया है।  रुद्रपुर में होने वाली औद्योगिक प्रदर्शनी उत्तराखंड की सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदर्शनी है जिसमें पहले ही दिन अच्छी संख्या में इंडस्ट्री से आए लोगो ने विजिट किया है और इसे सराहा I प्रदर्शनी में रोबोटिक मशीनरी, लेज़र मशीनों तथा कंप्यूटर चालित मशीनों का भी प्रदर्शन किया गया है जिसके द्वारा उद्योगों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उत्पादन की क्षमता में वृधि की जा सकती है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement