अंजनी बिहार कालोनी में जलभराव, सड़क, नाली बिजली की समस्या से परेशान लोगों की शिकायत पर मेयर रामपाल सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ कालोनी का स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का जायजा लिया और अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये

रूद्रपुर।अंजनी बिहार कालोनी में जलभराव, सड़क, नाली बिजली की समस्या से परेशान लोगों की शिकायत पर मेयर रामपाल सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ कालोनी का स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का जायजा लिया और अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये।

कालोनी की महिलाओं ने शनिवार को नगर निगम में मेयर रामपाल सिंह से मुलाकात की। उन्होंने सड़क बिजली और नालियों की समस्या रखी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश होने के कारण कॉलोनी में चारों तरफ जलभराव हो गया है। सड़के कच्ची है लेकिन वह भी पानी की वजह से कहीं नजर नहीं आ रही है। लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। नौकरी पेशा लोग अपनी डयूटी नहीं जा पा रहे हैं। बच्चों का खास ख्याल रखना पड़ रहा है क्यों कि सड़कों पर कई फुट पानी जमा है। रोजमर्रा की आवश्यकताओं की पूर्ति साग सब्जी और सामान लाना भी मुश्किल हो चला है। घरों के अंदर गंदे पानी के साथ सांप बिच्छू भी निकल रहे हैं जिससे कोई भी अनहोनी हो सकती है। डर के मारे लोग रातों को सो नहीं पा रहे हैं नालियों की कोई व्यवस्था नहीं है ।कुछ खंभों पर लाइटें लगी है लेकिन वह कभी जलती ही नहीं है बच्चों को स्कूल व टयूशन भी नहीं भेज पा रहे हैं।

समस्याए सुनने के बाद ने मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि उनकी कॉलोनी में नालियों और सड़कों के लिए प्रस्ताव तो आया है लेकिन सड़क बनने से पहले नालिया बनना जरूरी है लेकिन नालियों के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था वहां पर नहीं है जिसके लिए एक बड़े नाले के लिए भूमि चयनित करनी होगी। बिना नाले के सड़कें बनाने का कोई औचित्य नहीं है पानी की निकासी के बिना सड़कें ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी। महिलाओं की बात सुनने के बाद मेयर ने जेई एवं नगर निगम कर्मियों के साथ खुद कालोनी में जाकर स्थिति देखी और नगर निगम अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिये। मेयर ने कहा कि जल्द ही कालोनी की समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement