वार्ड नंबर 13 व 14 वार्ड के नागरिकों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

वार्ड नंबर 13 व 14 वार्ड के नागरिकों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

 

 

काशीपुर। ढकिया गुलाबो तिराहा मार्ग कलश मंडप रोड नगर निगम वार्ड नंबर 13 व 14 वार्ड के नागरिकों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग की हठधर्मिता के चलते ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती तथा बिजली पोल पर सड़क से मात्र 8 फिट नीचे झूलते बिजली के तार हादसों को न्योता देने का काम कर रहे हैं। नागरिकों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करा पा रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताया और जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिजली के तार काफी नीचे हैं। कई जगह तो बिजली के तार इतने नीचे हैं कि कोई भी इन तारों की चपेट में आ सकता है तथा इन झूलते तारों की वजह से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने बताया कि मुख्य सड़क के साइड में बिजली के तार करीब 8 फीट की ऊंचाई पर हैं। इतना ही नहीं आएदिन तारों में स्पार्किंग के कारण तार टूट कर सड़क पर नीचे गिर जाते हैं। उन्होंने बताया कि सड़क पर बाइक, ऑटो रिक्शा खड़े रहने के साथ लोगों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में तारों के नीचे लटकने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद मनोज बाली, पार्षद देव प्रकाश प्रजापति, सुभाष पाल सिंह, आनंद सिंह चौहान, बलजीत सिंह, शिवदत्त चौहान, संदीप शर्मा, संदीप बिश्नोई, गजेंद्र चौहान, मुकेश कुमार, पुनीत भारद्वाज, राजेंद्र सिंह, रवि कुमार, डॉ. संजीव बिश्नोई, विपिन दीक्षित, पवन छीना व बाबूराम आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement