महानगर महिला कांग्रेस काशीपुर द्वारा तीजोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

महानगर महिला कांग्रेस काशीपुर द्वारा तीजोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

काशीपुर। महानगर महिला कांग्रेस काशीपुर द्वारा तीजोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी बहनों ने भजन, नृत्य एवं सावन गीत की शानदार प्रस्तुति दी। अपने संबोधन.में महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने तीज उत्सव पर प्रकाश डाला। साथ ही कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद में सदस्यता बहाल होने पर खुशी व्यक्त की। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह ने पूर्ण विश्वास के साथ कहा कि देश की सत्ता में कांग्रेस की वापसी तय है। इस दौरान महिला कांग्रेस की नई कमेटी का गठन हुआ जिसमें श्रीमती शुभ्रा शर्मा को महानगर महिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त कर संगठन को मजबूत करने का दायित्व सौंपा गया।

अपनी नियुक्ति पर श्रीमती शुभ्रा शर्मा ने महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अलका पाल समेत अन्य समस्त वरिष्ठ महिला कांग्रेस पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे भलीपूर्वक करेंगी। कार्यक्रम में श्रीमती उमा वात्सल्य व लता शर्मा समेत तमाम कांग्रेस नेत्री उपस्थित रहीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement