तीसरी कुमाऊं योग चैंपियनशिप का विजेता बना जेसीज

तीसरी कुमाऊं योग चैंपियनशिप का विजेता बना जेसीज

 

जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर ने एक बार पुनः सफलता का परचम लहराया। 27 अगस्त 2023 को ज्ञानदीप ग्लोबल स्कूल, बाजपुर में आयोजित तीसरी कुमाऊ योग चैंपियनशिप 2023 में विभिन्न वर्गों में 41 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक तथा 2 कांस्य पदक प्राप्त कर ओवर ऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। यह प्रतियोगिता बालक वर्ग और बालिका वर्ग के लिए पांच आयु वर्गों में आयोजित की गई थी। जिसमे विद्यार्थियों ने सामान्य योगासन, परम्परागत योगासन, कलात्मक योग, लयबद्धता पर आधारित योगासन तथा फ्री फ्लो योगासन के एकल और समूह में प्रतिभागिता करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। ट्रेडिशनल योग में प्रिया मेहता, रुद्राक्षी बिष्ट, मनस्वी रायपा, करन मदान, प्रियांशु भट्ट ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। आराध्या बिष्ट, मुस्कान राना, हार्दिक सिंह बिष्ट, पीयूष कुमार ने रजत पदक तथा हर्षिता परिहार और रुद्राक्ष दद्विवेदी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कलात्मक योग में विद्यार्थियों ने सात स्वर्ण पदक और दो रजत पदक प्राप्त किये। रिदमिक योग में जोड़ी में प्रिया मेहता-आराध्या बिष्ट, विवेक सिंह-शिवांग सिंह, ने स्वर्ण पदक आर्टिस्टिक योग में पृष्टि वर्मा कृतिका नेगी, हर्षिता परिहार-रुद्राक्षी बिष्ट, आराध्या बिष्ट-तनुष्का, मनस्वी रायपा-मुस्कान राना, हार्दिक सिंह बिष्ट-रुद्राक्ष द्विवेदी, करन मदान सुमित गंगवार, प्रियांशु भट्ट और पीयूष कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। फ्री फ्लो कलात्मक योग में सर्वश्रेष्ठ बालक वर्ग में पांच स्वर्ण पदक तथा बालिका वर्ग में छ स्वर्ण पदक प्राप्त किए। योग प्रशिक्षिका श्रीमती मंजू खनी ने बताया कि इस चैंपियनशिप नैनीताल तथा उधमसिंह नगर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 250 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था।

 

विद्यालय प्रबंधन के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर, निदेशक श्री सुधांशु पंत, प्रधानाचार्य श्री प्रवेश मेहरा तथा समस्त शिक्षको ने विजेता प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के शुभ कामनाएं प्रदान की।

 

विद्यालय प्रबंधन के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करता है और उन्हें अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के सदैव मंच प्रदान करता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement