Homeउत्तराखंडयूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष लवदीप सिंह व महानगर अध्यक्ष...

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष लवदीप सिंह व महानगर अध्यक्ष गगनीत सिंह का स्वागत किया गया

Spread the love

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष लवदीप सिंह व महानगर अध्यक्ष गगनीत सिंह का स्वागत किया गया

 

काशीपुर। द्रोणासागर रोड स्थित नवचेतना भवन में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष लवदीप सिंह व महानगर अध्यक्ष गगनीत सिंह का स्वागत किया गया, साथ ही युवा कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया। इनमें यूथ कांग्रेस के कुमाऊं प्रभारी आजाद सिंह भी शामिल रहे। इस दौरान “यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो” कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए इन चुनाव में युवाओं को सशक्त बने रहने पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव में जीत का दारोमदार सिर्फ और सिर्फ युवाओं पर है। तय किया गया कि कांग्रेस पार्टी की नीतियां आम जन तक पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष लवदीप सिंह ने उपस्थित कांग्रेस जनों का आभार जताया। कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, एनसी बाबा, संदीप सहगल, जय सिंह गौतम, जफर मुन्ना, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष को वसीम अकरम, चेतन अरोड़ा, अर्पित मेहरोत्रा, अज्जू खान, सुशील मेहरोत्रा, त्रिलोक सिंह अधिकारी, राहुल रमनदीप, राजू छीना, हरदेव सिंह हैरी, प्रभात साहनी आदि थे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!