चोरी मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया

चोरी मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया

 

काशीपुर। सोने-चांदी के जेवरात चोरी मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। दुर्गा कालौनी निवासी पार्वती देवी पत्नी सुरेश चन्द्र बलौदी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 28 अगस्त की सायं वह नगरपालिका रोड स्थित पंकज ज्वैलर्स के सामने से जा रही थी कि पीछे से कुछ अज्ञात महिलाओं ने आकर मेरे पर्स के अन्दर से सोने की दो झुमकी एवं पैंडल तथा एक कान का रिंग व चांदी का कुछ सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement