Homeउत्तराखंडनवंबर के प्रथम सप्ताह से कांग्रेस शुरु करेगी पदयात्रा, विपक्ष पर साधेगी...

नवंबर के प्रथम सप्ताह से कांग्रेस शुरु करेगी पदयात्रा, विपक्ष पर साधेगी निशाना

Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी अगले माह के प्रथम सप्ताह में पदयात्रा शुरु करने जा रही है, जिसमें कांग्रेसजन प्रदेशभर में पदयात्रा के जरिये विपक्ष पर निशाना साधेंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पहले चरण में 28 महामंत्री, 22 वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 50 सचिवों के नाम की सूची अनुमोदन के लिए पार्टी हाईकमान को भेजी जा चुकी है। इसके बाद एक अन्य सूची भेजी जाएगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि युवाओं से नौकरी के नाम पर छलावा, बिगड़ती कानून व्यवस्था, पंचायत चुनाव में धांधली और सामुदायिक माहौल खराब करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस पदयात्रा शुरू करेगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार से पदयात्रा शुरू कर रहे हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा अगले महीने के पहले सप्ताह से बद्रीनाथ से पदयात्रा करेंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी दो चरणों में घोषित होगी। पहले चरण में 28 महामंत्री, 22 वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 50 सचिवों के नाम की सूची अनुमोदन के लिए पार्टी हाईकमान को भेजी जा चुकी है। इसके बाद एक अन्य सूची भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी छोटी बनाई जाएगी।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!