काटते वक्त पेड़ गिरने से दबकर युवक की हुई मौत

काटते वक्त पेड़ गिरने से दबकर युवक की हुई मौत

काशीपुर। काटते वक्त पेड़ गिरने से दबकर युवक की मौत हो गई। ग्राम रामनगर वन, जसपुर निवासी 36 वर्षीय आदेश कुमार पुत्र लीला सिंह सोमवार सुबह ग्राम हजीरो फॉर्म में पेड़ काट रहा था कि अचानक पेड़ कटते ही उसके ऊपर गिर गया, जिससे आदेश पेड़ के नीचे दब गया। गंभीर अवस्था में जसपुर सरकारी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का पुलिस ने यहां पोस्टमार्टम कराया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement