बाबा दीप सिंह जी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रुद्रपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक रुद्रपुर के सहयोग से आवास विकास किच्छा में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शुभारंभ किया

किच्छा:- बाबा दीप सिंह जी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रुद्रपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक रुद्रपुर के सहयोग से आवास विकास किच्छा में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में युवाओं ने मुख्य भूमिका निभाते हुए रक्तदान किया।

शुभारंभ अवसर पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि हम जो रक्तदान करते हैं वह किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करता है यह उनके स्वास्थ्य की स्थिति को बेहतर बनाता है और उन्हें उनकी गंभीर स्थिति से उबरने में मदद करता है। रक्तदान न केवल उस विशिष्ट व्यक्ति की मदद करता है बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदार भाव में भी योगदान देता है। कहा कि लोगों द्वारा रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। कहा कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरूरतमंद की मदद हो सकेगी। शिविर में 69 लोगो ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने रक्तदान शिविर आयोजक बाबा दीप सिंह जी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक गौरव सिंह, ब्लड मोटीवेटर गगनदीप सिंह व विशाल गुप्ता के सामाजिक कार्यों में सहयोग की प्रशंसा की। शिविर में रूद्रपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक से डा0 सत्यम शर्मा व उनकी टीम ने सभी युवाओं का ब्लड ग्रुप जांचकर ब्लड की सेवा ली। इस दौरान सचिन पवार, दिव्यांशु, चेतन गंगवार, हरीश कोहली, करण चौधरी, दानिश अहमद, प्रथम, मोहम्मद फहीम, विपिन, तौसीफ, अमृत पाल, फारूक, रवि, गोलू, हैप्पी, जग्गू पंडित, आजम, मुकेश समेत सैकड़ो युवा उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement