अब बगैर नंबर के वाहन और वाहन चलाते समय मुंह ढांपकर चलते लोग पुलिस के रडार पर

*अब बगैर नंबर के वाहन और वाहन चलाते समय मुंह ढांपकर चलते लोग पुलिस के रडार पर*

 

काशीपुर। सावधान! अब बगैर नंबर के वाहन और मुंह ढांपकर चलते लोग पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने घर, गली, मौहल्ले व प्रतिष्ठान के आसपास बिना नंबर की किसी बाइक/स्कूटी और चौपहिया वाहन की जानकारी पुलिस को देने में कतई देर न करें।.साथ ही कपड़ा और गमछा बाधकर टूव्हीलर चलाते संदिग्धों के बारे.में भी पुलिस को त्वरित रूप से अवगत करायें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही अमल में लाई जा सके। एसपी अभय सिंह ने बताया कि पुलिस इस संदर्भ में लगातार चेकिंग अभियान चलाखर संदिग्धों की धरपकड़ व बगैर नंबरों के वाहनों को सीज करने की कार्यवाही करने में जुटी है। अब तक काशीपुर, कुण्डा, आईटीआई थाना क्षेत्रों में करीब डेढ़ सौ वाहन सीज भी किये जा चुके हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement