किसान मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन वृक्षारोपण कर मनाया गया

किसान मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन वृक्षारोपण कर मनाया गया

 

 

काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन किसान मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण कर मनाया गया। मोर्चा जिलाध्यक्ष बलकार सिंह एवं जिला कार्यकारिणी के द्वारा गुरुद्वारा साहिब में मुख्यमंत्री श्री धामी की दीर्घायु की कामना करते हुए अरदास की गई और उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। अरदास और प्रसाद वितरण के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर वृक्षारोपण किया और धामी जी की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर जिला मंत्री रघुवीर सिंह, सहसंयोजक गुरजीत सिंह, जिला महामंत्री अर्जुन सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य रणजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष अंतरप्रीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सूरज पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष चरणजीत सिंह, महुआखेड़ा मंडल के महामंत्री चंद्रजीत सिंह, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष साहब सिंह, जिला कार्य समिति के मेंबर हर सिमरनजीत सिंह, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह, जिला कार्य समिति के सदस्य सतनाम सिंह, आवास विकास के महामंत्री समेत सभी कार्यकर्ता और सिख किसान बंधु उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement