नगर में चोरी का सिलसिला लगातर जारी चारा लेने गए व्यक्ति की मोटरसाइकिल गायब।

 

बाजपुर= सुल्तानपुर पट्टी में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को नेतानगर सुल्तानपुर पट्टी निवासी अब्दुल रब पुत्र अब्दुल हक ने पुलिस चौकी सुल्तानपुर पट्टी में तहरीर देकर बताया की बो गुरुवार को अपनी हीरो स्पेलेंडर मोटरसाईकिल रजिoसंख्या UK-18-F-9034 से जानवरों के लिए चारा लेने सरकार रोड सुल्तानपुर पट्टी स्थित खेत पर गया था। जब उसने वापस आकर देखा तो मोटरसाईकिल गायब थी। ये देख अब्दुल रब के होश उड़ गए बहुत खोजबीन करने पर भी बाइक का कोई पता नहीं चला।अब्दुल रब तुरंत पुलिस चौकी पहुंचा और घटना की सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने सूचना दर्ज कर जल्दी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement