मुक्ता सिंह को मिली जान से मारने की धमकी,केस दर्ज

मुक्ता सिंह को मिली जान से मारने की धमकी,केस दर्ज

 

 

काशीपुर। निजी स्कूल की अध्यक्षा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री के साथ एक व्यक्ति द्वारा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। समर स्टडी हाल स्कूल की अध्यक्षा व कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मुक्ता सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह गढ़ीनेगी में समर स्टडी हाल राइजनिंग स्टार के नाम से स्कूल का प्रबंधन करती हैं। इस स्कूल में नरेश कुमार शर्मा नामक व्यक्ति बच्चों को स्कूल से लाने ले जाने का काम गाड़ी चलाकर करता है। कुछ दिनों से उसका वाहन खराब होने व टूटने के कारण उससे दूसरे वाहन का प्रबंध कर लाने को कहा गया। परन्तु नरेश नें उक्त बात को अनसुना कर दिया। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उसे वाहन चलाने से मना कर दिया और हिसाब किताब करने के लिये उसे कुंडेश्वरी स्थित स्कूल में बुलाया। मुक्ता सिंह ने तहरीर में बताया कि बीती 18 सितंबर को नरेश का हिसाब करते हुए उसे चैक द्वारा भुगतान कर रिसीव प्राप्त कर ली गई। आरोप है कि बाद में नरेश ने और अधिक पैसे की मांग करते हुए मुक्ता सिंह के साथ गाली गलौच की बल्कि दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर में लिखा गया है कि पूर्ण भुगतान मिलने के बाबजूद भी सीएम पोर्टल पर नरेश के द्वारा झूठी शिकायत भी कर दी गई। जिसके बाद प्रार्थिनी मानसिक रूप से परेशान है। आरोप है कि भविष्य में उक्त व्यक्ति द्वारा किसी अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement