पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। कच्ची शराब की बिक्री करते शख्स को पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर मंजुनाथ टीसी द्वारा जनपद में कच्ची शराब का निर्माण और बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए चौकी कुंडेश्वरी पुलिस के उपनिरीक्षक संतोष देवरानी एवं कांस्टेबल मुकेश कुमार द्वारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मनगर क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री करते विनोद सिंह पुत्र स्व. ओमप्रकाश निवासी ब्रह्मनगर कुंडेश्वरी को प्लास्टिक के कट्टे में रखी लगभग 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement