रावण वेदवती संवाद से लेकर श्रवण मरण तक की लीला का हुआ मंचन

रावण वेदवती संवाद से लेकर श्रवण मरण तक की लीला का हुआ मंचन

मेयर रामपाल ने किया शुभारंभ
श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित प्रभु श्री राम जी की लीला के मंचन में 12 अक्टूबर को लीला का शुभारंभ माननीय मेयर रामपाल सिंह के कर कमलों द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया
मेयर रामपाल सिंह द्वारा नगर निगम द्वारा रामलीला ग्राउंड में निर्मित स्नानगृह का लोकार्पण किया गया, उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम के पार्षद सुशील चौहान ,अंबर सिंह , विनय रॉय , हरीश चौधरी भी उपस्थित थे

मेयर रामपाल ने प्रभु श्री राम जी की लीला के मंचन का शुभारंभ करते हुए कहा कि रामलीला का मंचन बहुत बड़ा कार्य है एवं इसके मंचन से समाज में संस्कृति का विकास होता है एवं परिवार में भाई का भाई के प्रति ,बेटे का पिता के प्रति एवं बेटे का मां के प्रति क्या कर्तव्य होता है, हमें सीखने को मिलता है इसलिए हमें रामलीला का मंचन जरूर देखना चाहिए

श्री शिव नाटक क्लब द्वारा मेयर रामपाल जी एवं पार्षद अंबर सिंह एवं सुशील चौहान को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया
श्री शिव नाटक क्लब के कलाकारों द्वारा रावण वेदवती संवाद श्रवण की मातृ पितृ भक्ति एवं श्रवण मरण तक की लीला का अंतिम किया गया, जिसमें रावण की भूमिका जीतू गुलाटी, वेदवती सनी घई,श्रवण डंपी चोपड़ा,दशरथ नरेश घई,सत्यकीर्ती पुष्कर नागपाल,शांतनु विशांत भसीन, ज्ञानवती सनी घई, वशिष्ठ विशाल गुंबर ने निभाई

मंच संचालन जोली कक्कड़ द्वारा किया गया

इस अवसर पर श्री शिव नाटक के सरपरस्त हरबंस ठुकराल, स मंगत सिंह खुराना, संजय ठुकराल, राजकुमार परुथी, सूरज प्रकाश सुखीजा, नरेश शर्मा, रमेश गुलाटी, यशपाल गुलाटी, चंद्रमोहन गावड़ी, अध्यक्ष जगदीश सुखीजा, महासचिव राजकुमार भुसरी,कोषाध्यक्ष बबलू घई, उपाध्यक्ष बिट्टू अरोरा, अवतार सिंह खुराना, सचिव भारत हुड़िया, विजय परुथी, प्रचार मंत्री जगमोहन अरोरा, अक्षित छाबड़ा, अमर परुथी, राजीव भसीन, प्रवीण बत्रा, अतुल बांगा, प्रवीण ठुकराल,राजीव झाम, गौरव गांधी, राकेश तनेजा, नैतिक तनेजा,अनमोल अरोरा, अरुण अरोरा, अमर परुथी, राजदीप बठला, बंटी मुंजाल, मनोज बाठला, वरुण जलहोत्रा, राहुल अरोरा, कृष गावडी, आदि उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement