खूनी सड़क मटकोटा दिनेशपुर मार्ग में सड़क दुर्घटना में एक युवक का ट्रक के नीचे सर आने से हुई मौत

खूनी सड़क मटकोटा दिनेशपुर मार्ग में सड़क दुर्घटना में एक युवक का ट्रक के नीचे सर आने से हुई मौत

दिनेशपुर।खूनी सड़क मटकोटा दिनेशपुर मार्ग में सड़क दुर्घटना में एक युवक का ट्रक के नीचे सर आने से हुई मौत । वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। इस दौरान आनन  फानन में घायल को निजी हॉस्पिटल पहुंचाया। वही मीडिया कर्मी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मृतक को कब्जे में लेकर पंचनामा  भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
जानकारी के अनुसार चंदन नगर निवासी सुभाष  पुत्र नगेंद्र सफदर अपने मित्र सुजीत बैरागी निवासी काली नगर के साथ अपने निजी काम से रुद्रपुर जा रहा था। इस दौरान मटकोटा दिनेशपुर मार्ग जयनगर 4 के पास पीछे से एक डंपर जिसकी संख्या यूपी 32 जीएन 4069 ने टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल संख्या यूके 06 एएम 6083 अनियंत्रित हो जाने से पीछे बैठा सुभाष दफादार मोटर साइकिल के पीछे से छिटककर ट्रक के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा सुजीत बैरागी गंभीर रूप से घायल हो गया। वही अन्न फानन में गयाल को निजी हॉस्पिटल पहुंचाया। वही मीडिया कर्मी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मृतक को कब्जे में लेकर पंचामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। उधर सड़क दुर्घटना से मौत होने से लोगो में अक्रोश देखने को मिला।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement