मदर इण्डिया स्कूल की बालिकाओं ने जीती चैम्पियनशिप एवं 6 पदक

मदर इण्डिया स्कूल की बालिकाओं ने जीती चैम्पियनशिप एवं 6 पदक

 

बाजपुर।सी.बी.एस.ई.क्लस्टर एथलेटिक मीट 2023-24 जिसका आयोजन दिनांक 29 अक्टूबर से दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को सालवान पब्लिक स्कूल, ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद में किया गया ।

इसमें मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल की 17 वर्षीय आयुवर्ग की छात्रा कुमारी जसकिरन कौर ने 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 4x 100 मीटर रिले दौड में मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल की छात्राओं कुमारी जसकिरन कौर, कुमारी पलक चंदेल, कुमारी प्रीत कौर, कुमारी सिमरनजीत कौर, कुमारी भूमिका बेनेवाल ने 5 कांस्य पदक प्राप्त किये । बालिकाओं द्वारा यह प्रदर्शन टीम मैनेजर कुमारी नवजोत कौर व कोच श्री अर्जुन सिंह के नेतृत्व में किया गया।टीम के कोच श्री अर्जुन सिंह ने जानकारी दी कि कुमारी जसकिरन कौर ने बैस्ट एथलीट की ट्राफी प्राप्त. की तथा प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय एवं बाजपुर क्षेत्र को गौरवान्वित किया।विद्यालय पहुँचने पर विद्यालय के प्रबन्धक गौरव विज प्रधानाचार्य महेश चन्द्र उनियाल सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं ने विजयी टीम को शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement