सीलिंग भूमि में आवासीय पट्टे आवंटित किये जाने की मांग सौपा ज्ञापन

ग्राम सीतारामपुर खरमासी में ग्राम सभा के अनुसूचित जाति-जनजाति व पिछड़ी जाति के व्यक्तियों को सीलिंग भूमि में आवासीय पट्टे आवंटित किये जाने तथा बाहरी आदमियों को आवासीय पट्टे न दिए जाने के सम्बन्ध में ग्रामीणों द्वारा उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया कि ग्राम सीतारामपुर, खरमासी में खाता संख्या 278 खमरा 40 मि. 41, 43, 102, 104 मि. रकवा 1.5310 अतिरिक्त घोषित की गई है। इस भूमि पर ग्रामसभा खरमासी सीतारामपुर के अनु. जाति, पिछड़ी जाति व अन्य व्यक्तियों जो भूमिहीन है, के पास आवास की भूमि नहीं है। इनको उपरोक्त भूमि पर आवासीय पट्टे आवंटित किये जायें। ज्ञापन में कहा गया कि उक्त भूमि पर कुछ व्यक्तियों व दलालों के द्वारा बाहरी व्यक्तियों को आवासीय पट्टे आवंटित किये जा रहे तथा उनसे मोटी रकम भी वसूली जा रही है। जिसकी वजह से हमारी ग्राम सभा के भूमिहीन परिवारों का हक हकूक का हनन किया रहा है। कहा कि ग्राम सभा की खुली बैठक में ग्राम के ही भूमिहीन परिवारों को आवासीय पट्टे आवंटित करने का प्रस्ताव सर्वसहमती से पारित किया जा चुका है। ग्राम सभा के जो भी भूमिहीन परिवार हैं उनको भूमि आवंटित करने की कृपा करें तथा बाहरी लोगों को जो पट्टे आवंटित किये जा रहे हैं उनको तत्काल प्रभाव से रोका जाए। इस दौरान बसपा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम, चंद्रहास गौतम, अशोक प्रधान, मान सिंह, डॉ. एमए राहुल, जसवंत सिंह, भोपाल सिंह आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement