जॉन अब्राहम स्टारर ‘अटैक’ का ट्रेलर आउट, श्रेयश तलपडे़ स्टारर ‘कौन प्रवीण तांबे’ 1 अप्रैल को होगी रिलीज

मुंबई। जॉन अब्राहम स्टारर ‘अटैक’ पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बात की जानकारी फैंस को खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने लिखा, इंडिया का पहला सुपर सोल्जर देश को बचाने आ गया है। यह फिल्म 1 अप्रैल को रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘अटैक’ में जॉन के अलावा जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी। वहीं श्रेयश तलपडे़ स्टारर ‘कौन प्रवीण तांबे’ 1 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी। ‘कौन प्रवीण तांबे’ 41 साल में क्रिकेट में डेब्यू करने वाले प्रवीण की बायोपिक है। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। इसमें श्रेयश के अलावा आशीष विद्यार्थी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement