नवाबगंज, श्रेष्ठ तबला वादन केलिए गुरु नानक स्कूल ननकपुरी टांडा, सर्वोत्तम उत्साही टीम के लिए स्टोनरिज स्कूल रुद्रपुर को पुरस्कार प्रदान किए गए।

नवाबगंज, श्रेष्ठ तबला वादन केलिए गुरु नानक स्कूल ननकपुरी टांडा, सर्वोत्तम उत्साही टीम के लिए स्टोनरिज स्कूल रुद्रपुर को पुरस्कार प्रदान किए गए।

 

मॉम्स प्राइड स्कूल रुद्रपुर के हेमंत मंडल को श्रेष्ठ वादन के लिए, जे. पी. एस. रुद्रपुर के कुलदीप सिंह को श्रेष्ठ तबला वादन के लिए डी पी एस रुद्रपुर के वैभव पंत और गुरमन को श्रेष्ठ तबला वादन के लिए एवम सक्षम सक्सेना को श्रेष्ठ हरमोनियम वादन के लिए पुरस्कृत किया गया।

 

इस अवसर पर श्री गणेश लाल रात्रा ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जहां शबद होते हैं वहां गुरु की सत्ता विद्यमान होती है। जहां गुरुबाणी होती है वहां गुरु स्वयं प्रकट हो जाते हैं। गुरु नानक देव जी की समस्त शिक्षाओं को आत्मसात करने का प्रयास करना चाहिए।

 

श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बदलते परिवेश में आधुनिक शिक्षा के साथ साथ मूल्यपरक शिक्षा की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और संस्कारों से परिचित कराना बहुत जरूरी है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अच्छा इंसान बनाने के साथ-साथ सभी धर्मों के प्रति सम्मान बनाए रखने की भावना के लिए प्रेरित करते है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थी में सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों का समावेश करते हैं।

 

कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शबद कीर्तन प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रस्तुति देने के बावजूद जेसीज पब्लिक स्कूल ने स्वयं को निर्णायक प्रतियोगिता के अंतर्गत नहीं रखा।

 

श्री कस्तूरी लाल तागरा, सरदार हरविंदर सिंह चुग, सरदार अजमेर सिंह जी, सरदार चरनजीत सिंह चन्ना, सरदार जसविंदर सिंह खरबंदा, सरदार कमलजीत सिंह बाटला, श्री सतपाल सिंह, श्री इंदरजीत सिंह जी तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के प्रधानाचार्य श्री चेतन चौहान सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

कार्यक्रम के अंत में निदेशक  सुधांशु पंत ने समस्त अतिथियों, प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement