Homeउत्तराखंडस्वतंत्र दिवस पर निकाली गई प्रभात फेरी

स्वतंत्र दिवस पर निकाली गई प्रभात फेरी

Spread the love

*स्वतंत्र दिवस पर निकाली गई प्रभात फेरी*

 

 

काशीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पुनीत राष्ट्रीय पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे से नगर निगम काशीपुर द्वारा प्रभातफेरी का आयोजन किया गया । फेरी समिति से संयोजक श्री विमल गुड़िया के नेतृत्व में नीम के नीचे से प्रारंभ होकर पुरानी सब्जी मंडी ,मुख्य बाजार, बद्री भवन रोड, सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग, मुंशी राम का चौराहा, गीता भवन मार्ग, से होते हुए पुनः छोटे नीम के नीचे राष्ट्रीय गीत “विजय विश्व तिरंगा प्यारा” एवं राष्ट्र गान ” जन गण मन ” के साथ समाप्त हुई। फेरी में उपस्थित लोगों द्वारा “उठ जाग मुसाफिर भोर भाई” , बापू का प्रिय गीत “रघुपति राघव राजाराम एवम भारत माता की जय घोष की जा रही थी। इस अवसर पर महापौर श्रीमती उषा चौधरी, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह एवं नगर आयुक्त विवेक राय ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण किया, वही समिति के संयोजक विमल गुड़िया ने इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित होने पर सभी का आभार व्यक्त किया अंत में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा के पुत्र अर्पित द्वारा अपने निवास स्थान पर हर वर्ष की भांति चाय की व्यवस्था की गई । इस अवसर पर बड़ी संख्या में उदय राज हिंदू इंटर कॉलेज के विद्यार्थी गण राष्ट्रीय ध्वज के साथ उपस्थित रहे। प्रभात फेरी में मुख्य रूप से प्रभात फेरी समिति के संयोजक विमल गुड़िया, महापौर उषा चौधरी, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, सारित चतुर्वेदी, हरीश कुमार सिंह, अरुण चौहान,अपूर्व मेहरोत्रा, विनोद मेहरोत्रा, अब्दुल सलीम एडवोकेट, संदीप चतुर्वेदी, विकल्प गुड़िया, अर्पित मेहरोत्रा, नितिन कौशिक, मुकेश शर्मा, चक्रेश जैन, शिवेंद्र सिंह खलनायक, सुरेश बेदी, ईश्वर सिंह, दीपक कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा, भुवन सत्यबली, महेश कांडपाल, मेजर मुनीश कांत शर्मा, इलियास महावीर, प्रधानाचार्य उदराज हिंदू इंटर कॉलेज बीके गुप्ता, महेंद्र लोहिया, अनिल शर्मा, राजेश कुमार एडवोकेट, दीपक गुप्ता, जय सिंह गौतम, इकबाल अदीब, आरसी त्रिपाठी, राजू छीना मोहम्मद आकिल, दीपक शर्मा, कार्यालय अधीक्षक नगर निगम विकास शर्मा, मोहम्मद मियां भारती, पार्षद विजय बॉबी, मनोज राय ब्रह्म पाल, पंडित बाबूराम शर्मा , विनोद शर्मा,राहुल, तनवीर आलम वासु, चेतन, गीता राजौ एवम सरिता आदि


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!