अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने चेक बाउंस के वारंटी को गिरफ्तार किया

अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने चेक बाउंस के वारंटी को गिरफ्तार किया

काशीपुर। अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने चेक बाउंस के वारंटी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार/क्रैकडाउन एनबीडब्ल्यू वांछित की गिरफ्तारी के अनुपालन में न्यायालय के आदेश के तहत धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी राशिद हुसैन पुत्र मकसूद हुसैन निवासी ग्राम बाबरखेड़ा कुण्डा को सूर्या चौकी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद एवं कांस्टेबल राजीव कुमार द्वारा गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि वारंटी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement