पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ी अबैध कच्ची शराब, एक युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ी अबैध कच्ची शराब, एक युवक को किया गिरफ्तार

रुद्रपुर /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद में आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव 2025 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत अवैध शराब की रोकथाम एवं बरामदगी हेतु चलायें जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर के नेतृत्व में  चौकी बगवाड़ा कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान शिमला पिस्तौर क्षेत्र से अभियुक्त कुलवंत सिंह पुत्र स्व0 स्वर्ण सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी शिमला पिस्तौर, थाना रुद्रपुर , जनपद उधम सिंह नगर को एक प्लास्टिक के कट्टे में रखे 50 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत करने अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
कुलवंत सिंह पुत्र स्व0 स्वर्ण सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी शिमला पिस्तौर, थाना रुद्रपुर , जनपद उधम सिंह नगर ।

पुलिस टीम
01. उप निरीक्षक सुरेन्द्र रिंगवाल चौकी प्रभारी बगवाड़ा।
02-उप निरीक्षक मोहन चन्द्र जोशी ।
03-कांस्टेबल 1092 ललित मोहन।
04- कांनि0 1104 गणेश गिरी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement