ग्रह जनपद पहुचने पर दर्जा मंत्री दत्ता का भव्य स्वागत

ग्रह जनपद पहुचने पर दर्जा मंत्री दत्ता का भव्य स्वागत

 

निवर्तमान मेयर रामपाल ने पूर्व पार्षदों के साथ जसपुर पहुचे

 

 

रूद्रपुर। देहरादून में मत्स्य पालक विकास अभिकरण के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) पद का कार्यभार ग्रहण करके जनपद में लौटने पर वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम दत्ता का निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने निवर्तमान भाजपा पार्षदों के साथ जोरदार स्वागत किया।

 

निवर्ममान मेयर रामपाल सिंह दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता को रिसीव करने के लिए जसपुर में पहुंचे। यहां उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके पश्चात रामपाल सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय रूद्रपुर स्थित भगत सिंह चौक पर उत्तम दत्ता का फूल मालाओं से जोदार स्वागत करते हुए उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि उत्तम दत्ता को दर्जा राज्य मंत्री का दायित्व सौंपकर प्रदेश सरकार ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं और बंगाली समाज की भावनाओं का सम्मान किया है। उत्तम दत्ता जमीन से जुड़े हुए पार्टी के कर्मठ और जुझारू नेता हैं। उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पित होकर पार्टी की सेवा की है। उनकी निस्वार्थ सेवाओं को देखकर ही उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गयी है। उत्तम दत्ता की छवि समाज में एक साफ सुथरे और ईमानदार नेता की है। उन्हें पार्टी ने अब तक जो भी जिम्मेवारियां सौंपी उन पर पूरी तरह खरे उतरे। हर चुनाव में पार्टी की जीत में उन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्हें जो दायित्व सरकार ने सौंपा है उस पर भी वह पूरी निष्ठा से काम करते हुए सरकार और जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। उनके नेतृत्व में मत्स्य पालक विकास अभिकरण विकास के नये आयाम स्थापित करेगा।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल अमित नारंग,मंडी समिति के अध्यक्ष के के दास, विकास शर्मा,राकेश सिंह, विवेक सक्सेना, तरुण दत्ता, राम प्रकाश गुप्ता, मनीष शुक्ला, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला पार्षद विधान राय निमित्त शर्मा भवन गुप्ता, डॉ राकेश सिंह, प्रमोद शर्मा सुशील चौहान आयुष तनेजा सुनील कुमार बाबा सुशील यादव रजनी यादव विनय विश्वास अंबर सिंह राम अवतार शर्मा वेद प्रकाश मौर्य सुरेश विश्वास सतपाल गंगवार ललित बिष्ट सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement