गांजा सप्लाई करते युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

काशीपुर। गांजा सप्लाई करने गए काशीपुर के तस्कर को सीमावर्ती थाना ठाकुरद्वारा की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास चाकू बरामद हुआ। उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद अंतर्गत थाना ठाकुरद्वारा की पुलिस तिकोनिया बस स्टैंड पर गश्त कर रही थी तभी सूचना मिली कि वेयर हाउस के पास नई बस्ती को जाने वाली सड़क पर एक संदिग्ध युवक खड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास एक चाकू तथा बोरे में करीब 5 किलो गांजा मिला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नाहिद खां निवासी मौहल्ला अल्लीखां काशीपुर बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement