मंगल बाजार की अनुमति को लेकर व्यापारियों को प्रदर्शन

किच्छा। ऊधम सिंह नगर जनपद के किच्छा क्षेत्र में लगने वाले मंगल बाजार के विरोध ने दर्जनों व्यापारी एसडीएम कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए।इस दौरान एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने व्यापारियों से मुलाकात की,तो व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई करने की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज ने कहा कि क्षेत्र में बाजार बंदी के दिन नए कपड़ा बाजार की अनुमति दी जा रही है,इस अनुमति से क्षेत्र के कपड़ा व्यापारियों को काफी नुकसान हो। हमारी प्रशासन से अपील है कि नए कपड़ा बाजार की अनुमति ना दी जाए। वही एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुझ से मुलाकात की है उनका कहना है कि नई बाजार की अनुमति दी जा रही है,नगर पालिका से वार्ता कर न्याय संगत, कानून संगत कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement