बाजपुर पुलिस ने गोमांस की तस्करी करने एवं गोवध करने के आरोप में 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 106 किलो प्रतिबंधित मांस को पकड़ा है इतना ही नहीं एक पशु के 4 कटे पैरों को भी पुलिस ने इनके पास से बरामद किया है।

बाजपुर पुलिस ने गोमांस की तस्करी करने एवं गोवध करने के आरोप में 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 106 किलो प्रतिबंधित मांस को पकड़ा है इतना ही नहीं एक पशु के 4 कटे पैरों को भी पुलिस ने इनके पास से बरामद किया है। इस दौरान गोवध करने के उपकरणों को भी पुलिस ने इनके पास से बरामद करते हुए चारों तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकद्मा दर्ज करते हुए इन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात बाजपुर पुलिस टीम गश्त पर थी कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गांव धनसारा में एक घर में गोवध किया गया है तथा यहां पर मांस को बिक्री के लिये ले जाने की तैयारी चल रही है। सूचना पर एसआई देवेंद्र मनराल, एसआई प्रकाश चंद, एसआई कैलाश नगरकोटी टीम के साथ मौके पर पहंुचे। उन्होंने घर में दबिश दी तो मौके पर उन्हें दो लोग मांस के टुकडे करते हुये मिले तथा एक व्यक्ति मांस को थैले में भरते हुये दिखा। इसके बाद पुलिस ने वहां मौजूद चार लोगों को हिरासत में ले लिया तथा प्रतिबंधित मांस को भी कब्जे में ले लिया। मौके पर उन्हें एक जानवर के कटे हुए 4 पैर भी मिले। पुलिस टीम ने मौके से मांस को काटने के उपकरण, लोहे का चाकू, कुल्हाड़ी व लकड़ी का गुटका व स्टील का तराजू का पलड़ा तथा एक ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया। पूछताछ में पकड़े गये चारों व्यक्तियों ने अपना नाम आबिद हुसैन पुत्र प्यारे मुल्ला, अब्दुल हसन पुत्र अहमद हसन, शफीक पुत्र प्यारे मुल्ला, दिलशाद पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासीगण ग्राम धनसारा बताया। गुरूवार को पुलिस ने पकड़े गये चारों आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मकुद्मा दर्ज करते हुए इन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। वहीं सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि पुलिस ने ग्र्राम धनसारा से चार गो तस्करों को पकड़ा है इनके पास से मांस तथा मांस काटने के औजार व तराजू भी मिले हैं। ऐसे में इनको न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement